Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

स्थानीय युवाओं को रोजगार व सुविधाओं की मांग पर फैक्ट्री गेट पर धरना

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

जामुड़िया :  पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया औद्योगिक तालुका क्षेत्र के राजाराम डांगा इलाके में टेक एआईसी फैक्ट्री के विरुद्ध स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से ही सैकड़ों स्थानीय निवासी फैक्ट्री के मुख्य गेट के समक्ष एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, सड़कों पर जलापूर्ति की व्यवस्था करने, वेतन वृद्धि, श्रमिकों से 12 घंटे की बजाय 8 घंटे कार्य कराने और सीएसआर योजना के तहत स्थानीय विकास कार्य कराने की मांग की।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय महिला प्रदर्शनों में भाग लेते हुए बोलीं कि फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो रही हैं, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन स्थानीय लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के बजाय बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों की प्रमुख मांग है कि फैक्ट्री में कम से कम 150 स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार दिया जाए। इसके अतिरिक्त श्रमिकों की कार्यावधि को श्रम कानूनों के अनुसार आठ घंटे किया जाए तथा वेतन में भी वृद्धि की जाए।

IMG 20240918 WA0025

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने बताया कि फैक्ट्री की स्थापना के समय अधिकारियों ने स्थानीय विकास कार्यों का वादा किया था। मंदिर निर्माण, एंबुलेंस सुविधा, फुटबॉल मैदान की मरम्मत और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का वादा किया गया था। लेकिन फैक्ट्री चालू होने के बाद इन वादों को दरकिनार कर दिया गया।

IMG 20250530 WA0032

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब फैक्ट्री हमारे क्षेत्र में है और हम इसके प्रदूषण को झेल रहे हैं, तो हमारे बच्चों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि फैक्ट्री प्रबंधन जल्द से जल्द इन मांगों पर कार्रवाई नहीं करता, तो आंदोलन और उग्र होगा।

वर्तमान में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन स्थानीय प्रशासन से निवेदन किया गया है कि वे इस मामले में मध्यस्थता कर समाधान निकालें ताकि क्षेत्र में शांति और विकास बना रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48