Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

गुप्त चैंबर से 80 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

मुर्शिदाबाद :  नवग्राम थाना अंतर्गत शिवपुर बस स्टैंड से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर नाका जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें ट्रॉली के नीचे बने गुप्त चैंबर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जलपाईगुड़ी जिले के निवासी विश्वामित्र अधिकारी के रूप में की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि यह गांजा सिलीगुड़ी से बहरमपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, वाहन की ट्रॉली के नीचे विशेष रूप से एक गुप्त चैंबर बनाया गया था, जिसमें गांजे को परतों में सजाकर छुपाया गया था।

IMG 20250511 WA0050

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लालबाग) रसप्रीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहले से ही नवग्राम थाना पुलिस ने शिबपुर बस स्टैंड और आसपास के राजमार्ग क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। जब पिकअप वैन को रोका गया, तब सामान्य जांच में कुछ संदिग्ध नजर नहीं आया। लेकिन बारीकी से तलाशी लेने पर ट्रॉली के नीचे एक गुप्त चैंबर मिला, जिसमें छिपाकर गांजा रखा गया था।

IMG 20240918 WA0025

कुल 80 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी के इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति से गहन पूछताछ की जाएगी और यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस का कहना है कि नवग्राम थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है और गुप्त सूचनाओं के आधार पर समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। आगामी दिनों में भी ऐसे अभियानों को और सघन किया जाएगा ताकि मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48