Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जाली लॉटरी बेचने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

पांडवेश्वर :  पांडवेश्वर थाना पुलिस ने जाली लॉटरी बेचने के गंभीर आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बलराम जायसवाल के रूप में हुई है, जो डीवीसी मोड़ इलाके का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से बड़ी संख्या में जाली लॉटरी के टिकट भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से पांडवेश्वर, उखड़ा, लावदोहा, छोरा और हरिपुर जैसे इलाकों में अवैध और जाली लॉटरी का कारोबार तेजी से फैल रहा था। इस अवैध धंधे को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी और आए दिन इसके खिलाफ शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं।

IMG 20250511 WA0050

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बलराम जायसवाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बरामद लॉटरी टिकटों की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वे सभी टिकट अवैध और जाली हैं। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जो इन क्षेत्रों में जाली लॉटरी बेचकर भोली-भाली जनता को ठगने का काम कर रहा है।

आरोपी को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और स्रोतों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था और क्षेत्र के कई हिस्सों में अपने एजेंटों के माध्यम से लॉटरी बेचने का काम करता था।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई है। आम लोग अब पुलिस से मांग कर रहे हैं कि इस अवैध कारोबार को जड़ से खत्म किया जाए और इसमें संलिप्त सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही, लोगों से भी अपील की गई है कि वे जाली लॉटरी और इस तरह की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 7 8
Users Today : 26
Users Yesterday : 27