Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

शिक्षकों की कमी से छात्रों का भविष्य अधर में, विद्यालय ने बंद किया दाखिला

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

कुल्टी : माध्यमिक परीक्षा के परिणाम आने के बाद जहां छात्र-छात्राएं उत्साह से उच्च शिक्षा के लिए स्कूलों और कॉलेजों में दाखिले की दौड़ में लगे हैं, वहीं कुलटी विधानसभा क्षेत्र के बराकर श्री मारवाड़ी विद्यालय से एक निराशाजनक समाचार सामने आया है। विद्यालय प्रबंधन ने 11वीं और 12वीं कक्षा में नए दाखिलों पर रोक लगा दी है। कारण बताया गया है शिक्षकों की भारी कमी।

IMG 20250511 WA0050

विद्यालय परिसर में एक आधिकारिक नोटिस चिपकाया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में विद्यालय में केवल 12 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि आवश्यकता 36 शिक्षकों की है। इस आधार पर प्रबंधन ने आगामी सत्र के लिए उच्च माध्यमिक कक्षाओं में छात्रों के दाखिले पर रोक लगा दी है। विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका दीपिका राय ने बताया कि शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षण व्यवस्था बाधित हो रही है और नए छात्रों को पढ़ाना फिलहाल संभव नहीं है।

 

IMG 20240918 WA0025

विद्यालय प्रबंधन ने व्हाट्सएप के माध्यम से भी छात्रों को इस निर्णय की जानकारी दी है। साथ ही सुझाव दिया है कि वे ओपन यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर घर से ही पढ़ाई करें। हालांकि, इस सलाह से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में निराशा व्याप्त है। कुलटी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राएं इस निर्णय से प्रभावित हुए हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य पवन सिंह ने इस विषय पर कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए सोमवार को विद्यालय में बातचीत करने की बात कही है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

वहीं, भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा नेता जीशान कुरैशी इस मुद्दे पर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और जिला शासक को पत्र लिखकर शिक्षकों की कमी को शीघ्र दूर करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई, तो सैकड़ों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48