Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

रानीगंज पुलिस ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

रानीगंज : शनिवार को रानीगंज थाना परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशानुसार किया गया था, जिसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनके मनोबल को बढ़ाना था।

IMG 20250511 WA0050

सम्मान समारोह में रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त, पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी प्रभारी करतार सिंह, बल्लभपुर फांड़ी प्रभारी सौमेन बनर्जी और निमचा फांड़ी प्रभारी बुद्धदेव गायेन ने अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों से मेधावी छात्रों की सूची तैयार की थी। चयनित 12 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, पुष्पगुच्छ, मिठाई और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20240918 WA0025

इस अवसर पर डीसी ध्रुव दास (आईपीएस), एसीपी (सेंट्रल) बिमान मिर्धा और इंस्पेक्टर इंचार्ज विकास दत्त ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। सम्मानित छात्रों में सूर्या लायक, मृत्यंजय गोप, प्रियंका गोराई, सौरजीत दास, सास्वत बनर्जी, ब्यूटी गोराई, ओइसिनी घोष, सोहम बनर्जी, तनुश्री खेतान, प्रिया गुप्ता, सौरद्वीप पति और ऋषिका मस्कारा शामिल थे।

हालांकि सम्मान समारोह में 12 में से 6 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित हो पाए। कार्यक्रम के दौरान आईपीएस ध्रुव दास ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, करियर योजनाओं, रुचियों और पुलिस व्यवस्था को लेकर उनकी राय जानी। उन्होंने बताया कि पहले राज्य से कम संख्या में आईएएस और आईपीएस निकलते थे, लेकिन अब पश्चिम बंगाल के छात्र भी इन सेवाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

ध्रुव दास ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे महापुरुषों की जीवनी पढ़ें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें और आत्मविकास के लिए पुस्तकों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि मेडिकल और इंजीनियरिंग के अलावा भी कई करियर विकल्प हैं, जहां छात्र सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम ने शिक्षा, प्रेरणा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 7 8
Users Today : 26
Users Yesterday : 27