Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

प्रधानमंत्री की फर्जी आवाज़ में वीडियो पोस्ट, रेलवे कर्मी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

पूर्व बर्दवान :  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज़ की नकल करते हुए सोशल मीडिया पर एक फर्जी और भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में भारतीय रेलवे के कर्मचारी इमरुल शेख उर्फ स्वप्न शेख (50) को पूर्व बर्धमान जिले के पिचकुड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। यह वीडियो उस समय वायरल हुआ जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर था।

IMG 20250511 WA0050

इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज़ की नक़ल करते हुए यह झूठा दावा किया गया कि भारत ने पाकिस्तान से “हाथ जोड़कर माफी मांगी” है। इतना ही नहीं, वीडियो में पाकिस्तान और बांग्लादेश के झंडों के साथ हंसी वाले इमोजी भी लगाए गए थे, जिससे वीडियो की भाषा और भाव-भंगिमा और अधिक अपमानजनक हो गई थी। यह वीडियो सीधे तौर पर देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला और भ्रामक था।

IMG 20240918 WA0025

बताया जा रहा है कि यह वीडियो इमरुल शेख ने अपने निजी फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट किया था। कुछ जागरूक नागरिकों ने उसे फोन कर ऐसा करने से मना किया और पोस्ट हटाने को कहा, जिसके बाद उसने पोस्ट डिलीट भी कर दिया। लेकिन तब तक वीडियो का स्क्रीनशॉट और क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था, जिससे मामला गंभीर बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही गुसकरा फांड़ी की पुलिस हरकत में आई और शाम को ही इमरुल शेख को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से देशविरोधी गतिविधियों और भड़काऊ कंटेंट प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि देश की सुरक्षा, राष्ट्रीय सम्मान और प्रधानमंत्री जैसे संवेदनशील पद से जुड़े किसी भी व्यक्ति के नाम पर फर्जी, भ्रामक और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच अवश्य कर लें। इस प्रकार की सामग्री को लेकर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 7 8
Users Today : 26
Users Yesterday : 27