Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

तेज़ी से चल रहा है 70 वर्षीय बैराज पुल का मरम्मत कार्य

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्धमान ज़िले के अंतर्गत स्थित लगभग 70 वर्ष पुराने दुर्गापुर बैराज के पुल पर प्रतिदिन औसतन 26 हज़ार से अधिक वाहन आवागमन करते हैं। यह पुल दुर्गापुर को नयाग्राम से जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग संख्या 9 पर स्थित है। इसके अतिरिक्त बाँकुड़ा ज़िले से भी प्रतिदिन हजारों लोग इस पुल के माध्यम से दुर्गापुर आते-जाते हैं।

गत 1 मई से इस अत्यंत व्यस्त पुल की मरम्मत कार्य आरंभ हो चुका है। मरम्मत के चलते बैराज के नीचे बहती दामोदर नदी की सतह पर एक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया गया है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। वर्तमान में मरम्मत कार्य पूरे जोर-शोर से जारी है।

IMG 20250511 WA0050

रविवार को पश्चिम बंगाल सरकार के सिंचाई विभाग के सचिव मनीष जैन स्वयं मरम्मत कार्य का जायज़ा लेने दुर्गापुर पहुँचे। उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर यानी 15 जून तक पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि परियोजना की देखरेख दक्ष अभियंताओं द्वारा की जा रही है, जिससे गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके।

IMG 20240918 WA0025

निरीक्षण के समय बाँकुड़ा ज़िले के जिलाधिकारी एन. सियाद, पश्चिम बर्धमान ज़िले के जिलाधिकारी पन्नामबलम एस., बाँकुड़ा पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी तथा बड़जोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक मुखर्जी सहित कई प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

सचिव मनीष जैन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि काम पूरी गति से आगे बढ़ रहा है और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है ताकि निर्धारित समय पर काम पूरा हो और जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

स्थानीय प्रशासन और तकनीकी विशेषज्ञों की सक्रिय निगरानी में पुल की मरम्मत कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। जनता को अपेक्षा है कि यह ऐतिहासिक पुल शीघ्र ही पुनः सुरक्षित और मजबूत अवस्था में यातायात के लिए उपलब्ध होगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 7 8
Users Today : 26
Users Yesterday : 27