Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

फोन कॉल और लिंक से व्यापारी के दो बैंक खाते खाली

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

बांकुड़ा :  सारेंगा थाना अंतर्गत हलदरबाड़ी के निवासी व्यापारी जयंत हलदर एक साइबर ठगी के शिकार हो गए। एक फोन कॉल और एक व्हाट्सएप मैसेज के जरिए उनके दो बैंक खातों से कुल ढाई लाख रुपये पलभर में गायब हो गए। जयंतबाबू का दावा है कि उन्होंने यह रकम अपने बेटे की इंजीनियरिंग कॉलेज की फीस के लिए संजोकर रखी थी।

IMG 20250511 WA0050

घटना 27 तारीख की शाम की है। जयंत हलदर अपनी दुकान में थे, तभी उन्हें “आरबीएल बैंक” नाम दर्शाते हुए एक व्हाट्सएप कॉल आया। फोन उठाते ही कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें फोन अपडेट करने की सलाह दी। फोन कटने के कुछ ही क्षणों बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक वाला मैसेज आया। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, तुरंत उनके मोबाइल पर एक के बाद एक पैसे कटने के मैसेज आने लगे।

IMG 20240918 WA0025

जयंतबाबू ने डर के कारण तुरंत अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया, लेकिन जब उन्होंने दोबारा मोबाइल चालू किया तो देखा कि उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल ₹2,50,000 रुपये निकाल लिए गए हैं।

घबराए व्यापारी ने तत्काल सारेंगा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन जयंतबाबू को संदेह है कि वह अपनी जमा पूंजी वापस पा सकेंगे या नहीं।

इस घटना से आहत जयंतबाबू ने कहा, “जब सरकार डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दे रही है, तब आम नागरिक की साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आम आदमी अपनी मेहनत की कमाई ठगों के हवाले कर बैठेगा।”

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और प्रशासन को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि आम जनता का भरोसा कैशलेस व्यवस्था में बना रह सके।

साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से लोग असहाय महसूस कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है — क्या डिजिटल सुरक्षा पुख्ता है?

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14