
आसनसोल : भीषण गर्मी में आम जनता को ठंडे जल की सुविधा देने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा द्वारा “अमृत धारा” परियोजना के तहत आसनसोल के विभिन्न क्षेत्रों में वाटर कूलर मशीनें लगाई जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को आसनसोल के डामरा स्थित शीतला मंदिर परिसर में एक आधुनिक वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया गया।

इस उद्घाटन समारोह में इस्कॉन मंदिर के दयाचंद नीताई दास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और कोलकाता जोन के सीजीएसटी एडिशनल कमिश्नर शशांक द्विवेदी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच की ओर से आनंद पारेख, अभिषेक केडिया, सुदीप अग्रवाल सहित कई अन्य सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं, समाजसेवी मुकेश शर्मा, विनोद केडिया समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

वाटर कूलर का उद्घाटन करते हुए चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने मंच की सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच ने पहले भी कई स्थानों पर वाटर कूलर लगाए हैं, जिससे हजारों लोगों को गर्मी में राहत मिल रही है। उन्होंने विशेष रूप से नीलम ड्रेसेस, आसनसोल के विवेक संटोरिया और उनके परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके अनुरोध पर ही शीतला मंदिर जैसे जनसंपन्न स्थान पर यह सेवा प्रारंभ की गई।

विवेक संटोरिया ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें समाज की सेवा का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से समाज के प्रति दायित्व की भावना और अधिक सशक्त होती है। इस अवसर पर संटोरिया परिवार से विष्णु प्रसाद संटोरिया और विकास संटोरिया भी उपस्थित रहे।
समारोह में सभी वक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि समाज के हित में ऐसे प्रयासों को आगे भी जारी रखना चाहिए, जिससे मानव सेवा की यह परंपरा और सुदृढ़ हो।














Users Today : 26
Users Yesterday : 27