Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

चित्तरंजन में रेलवे प्रशासन द्वारा क्लबों को हटाने का निर्णय

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  चित्तरंजन रेलवे शहर में रेलवे प्रशासन ने अजीब तर्कों के आधार पर सभी क्लबों को उखाड़ने का निर्णय लिया है। इस संबंध में 15 मई को एक सार्वजनिक सूचना जारी की गई, जिसमें कहा गया है कि शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित अवैध क्लबों की गतिविधियों से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन क्लबों के खिलाफ रेलवे प्रशासन के पास कई शिकायतें आई थीं, जिनकी जांच के बाद यह फैसला लिया गया। रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि अगले 60 दिनों के भीतर शहर के सभी अवैध क्लब भवनों को तोड़ दिया जाएगा। यदि क्लब प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं उठाता है, तो निर्धारित समय के बाद रेलवे कानून के तहत कार्रवाई करेगा।

IMG 20250511 WA0050

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चित्तरंजन रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने 17 मई को शहरवासियों की ओर से रेलवे के महाप्रबंधक को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने इस कदम को रोकने की अपील की। उन्होंने पत्र की एक प्रति आरपीएफ के आईजी को भी भेजी। इंद्रजीत सिंह ने अपने पत्र में क्लबों की विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक योगदानों की विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने विशेष रूप से कोरोना महामारी के दौरान क्लबों द्वारा की गई सेवाओं का उल्लेख किया, जब क्लब सदस्य जनता की मदद में जुटे हुए थे।

IMG 20240918 WA0025

इंद्रजीत सिंह ने चेतावनी दी कि अगर चित्तरंजन के 32 क्लब भवनों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया, तो इससे शहर में गंभीर सामाजिक और सांस्कृतिक संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से अनुरोध किया कि वह इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और इस समस्या का कोई वैकल्पिक समाधान निकाले।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

शहरवासियों का कहना है कि क्लब न केवल एक मनोरंजन का स्थल है, बल्कि सामाजिक कार्यों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आपातकालीन सेवाओं में भी उनका अहम योगदान रहता है। इस निर्णय से चित्तरंजन में होने वाले सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तनों पर गहरी चिंता जताई जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 7 8
Users Today : 26
Users Yesterday : 27