Breaking News
रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई आसनसोल में काली पूजा की तैयारियां शुरू, खूंटी पूजन के साथ भव्य आयोजन का हुआ शुभारंभ दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया l 125 दिन रोजगार गारंटी से गांवों में विकास को गति, पौधारोपण पर प्रशासन ने बनाई कार्ययोजना, ईसीएल से मांगा सहयोग पचास साल पुराने खेल मैदान पर कब्जे की कोशिश से बवाल, रात में जेसीबी चलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

कम्युनिटी हॉल अधूरा, 5 साल बाद भी नहीं हुआ निर्माण पूरा: तिवारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  आसनसोल के पूर्व मेयर और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तिवारी ने बांग्ला में टिप्पणी करते हुए लिखा, “मेरे समय में इस कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन यह आज भी अधूरा पड़ा है। आखिर बीते पांच वर्षों में यह कार्य पूरा क्यों नहीं हुआ? इसका उत्तर अब पांडवेश्वर की जनता मांग रही है।”

IMG 20250511 WA0050

तिवारी द्वारा जिस अधूरे कम्युनिटी हॉल की बात की जा रही है, वह पश्चिम बर्धमान जिले के लाउदोहा ब्लॉक के चंद्रडांगा गांव में स्थित है, जो पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

पूर्व मेयर ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में इस हॉल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था ताकि ग्रामीणों को एक समर्पित सामुदायिक केंद्र मिल सके। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल में यह भवन जस का तस पड़ा हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार और स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र की जनता को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

IMG 20240918 WA0025

तिवारी की यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब राज्य भर में विकास कार्यों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल एक भवन का मामला नहीं है, बल्कि यह सरकार की सोच और कार्यप्रणाली को दर्शाता है कि जनता के हित में शुरू की गई परियोजनाओं को किस तरह से अनदेखा किया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस अधूरे भवन को लेकर निराशा जताई है। उनका कहना है कि सामुदायिक कार्यक्रमों, सामाजिक समारोहों और स्थानीय बैठकों के लिए यह भवन बहुत उपयोगी साबित होता, लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण अब यह एक अनुपयोगी ढांचे में बदलता जा रहा है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अब देखना यह है कि तिवारी के इस सवाल का जवाब तृणमूल कांग्रेस और प्रशासन किस तरह देता है और क्या यह अधूरी परियोजना फिर से गति पकड़ती है या राजनीतिक बयानबाजी तक ही सीमित रह जाती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 7 8
Users Today : 26
Users Yesterday : 27