Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

सेल-आईएसपी कार्यालय में अतिक्रमण को लेकर प्रदर्शन, प्राथमिकी दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

नगर सेवा विभाग कार्यालय में प्रवेश बाधा, राज कुमार साव के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

बर्नपुर :  इस्पात नगरी बर्नपुर स्थित सेल-आईएसपी के नगर सेवा विभाग कार्यालय के समक्ष गत गुरुवार को हुए एक प्रदर्शन ने विवाद का रूप ले लिया है। इस संबंध में सहायक महाप्रबंधक (भूमि एवं राजस्व) सुमित मिश्रा ने नरसिंह बांध निवासी राज कुमार साव के विरुद्ध हीरापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अवैध प्रवेश, कार्यालय द्वार को बाधित करने एवं कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा बीएनएस 329(3), 126(2), 127(2), 131, 132, 189(2), 221, 232, 324(2), 351(2), 3(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

IMG 20250511 WA0050

क्या है आरोप

आईएसपी के नगर सेवा विभाग के सहायक महाप्रबंधक सुमित मिश्रा के अनुसार, गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे राज कुमार साव लगभग 15-20 लोगों के साथ कार्यालय परिसर में पहुंचे और अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के प्रवेश तथा निकास द्वार को बाधित कर दिया, जिससे कार्यालय के अंदर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी चारदीवारी के भीतर फंस गए। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा कर्मचारियों के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और अशोभनीय टिप्पणियाँ भी की गईं।

आरोप है कि राज कुमार साव ने सेल आईएसपी की भूमि पर अतिक्रमण किया है, जो एक सार्वजनिक संपत्ति है। हाल के दिनों में कंपनी द्वारा अपनी भूमि परिसंपत्तियों की सुरक्षा हेतु किए गए उपायों के विरोध में उक्त प्रदर्शन किया गया।

IMG 20240918 WA0025

प्रदर्शनकारी का पक्ष

वहीं, राज कुमार साव ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि सेल आईएसपी के टाउन विभाग के कुछ कर्मचारी कथित रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और वे उनके विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से धरना देने पहुंचे थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की गाली-गलौच अथवा अपमानजनक व्यवहार नहीं किया गया।

साव का कहना है कि वे आमजन की समस्याओं को उजागर करने का कार्य कर रहे हैं और इस तरह की शिकायतें उनके सामाजिक आंदोलन को दबाने का प्रयास हैं। उन्होंने न्यायपूर्ण जांच की मांग की है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस कर रही है जांच

हीरापुर थाना की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी धाराओं के अंतर्गत जांच प्रारंभ कर दी है। सीसीटीवी फुटेज एवं उपस्थित गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यदि प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 6
Users Today : 1
Users Yesterday : 46