Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

दहेज की मांग में बेटी की हत्या, ससुरालवाले गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर : पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित गोपालमठ क्षेत्र में 24 वर्षीय विवाहिता मेघा दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला, लेकिन शरीर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मौजूद थे, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मेघा को ससुरालवालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

मृतका के पिता संजय दास बैराग्य ने दुर्गापुर थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतका के पति बिधान दास और सास अंजलि दास को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

IMG 20250511 WA0050

परिवार के अनुसार, मेघा की शादी वर्ष 2019 में बांकुड़ा जिले के पत्रसयार निवासी संजय दास की बेटी के रूप में बिधान दास से हुई थी। विवाह के समय एक लाख रुपये नकद, चार तोला सोने के गहने और अन्य घरेलू सामान दिए गए थे। शादी के डेढ़ वर्ष बाद पुनः एक लाख रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई, बावजूद इसके मेघा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

शनिवार को दोपहर के समय परिवार को सूचना मिली कि मेघा ने आत्महत्या कर ली है। जब परिजन दुर्गापुर के अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मेघा के हाथ, पैर और चेहरे पर स्पष्ट चोटों के निशान थे, जिससे यह प्रतीत हुआ कि उसके साथ मारपीट की गई और बाद में उसे फंदे से लटकाया गया।

IMG 20240918 WA0025

मेघा के पिता ने कहा, “मेरी बेटी फूल जैसी थी। उसे ससुराल वालों ने मार डाला। हम उसके पति और सास को फांसी की सजा दिलवाना चाहते हैं।”

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और जांच के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, और महिला संगठनों ने भी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14