Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

दिनदहाड़े चोरी कर रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साउथ पीपी फाड़ी के निकट भगत सिंह मोड़ पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिनदहाड़े चोरी करते एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। उक्त युवक एक बंद चाय दुकान से बर्तन चोरी कर रहा था, जिसे मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पकड़कर पुलिस थाने के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, भगत सिंह मोड़ स्थित एक बंद चाय की दुकान से एक संदिग्ध युवक चोरी कर रहा था। संयोगवश उसी समय वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक एसआई बिप्लब बनर्जी, कांस्टेबल नुरुल हसन और सिविक वॉलंटियर तारक नाथ तथा निशात अहमद की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को चोरी के सामान सहित धर दबोचा।

IMG 20250511 WA0050

पकड़े गए युवक की पहचान आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के रेलपार ओके रोड निवासी मोहम्मद जाहंगीर (पिता: मोहम्मद जैनुल) के रूप में की गई है। उसके पास से चोरी किए गए दो एल्यूमीनियम के डेगची, दो सस्पेंन, तीन मग और ग्राहकों को चाय देने वाला एक केतली बरामद किया गया है।

ट्रैफिक एसआई बिप्लब बनर्जी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसे चोरी के सामान के साथ टोटो पर बैठाकर साउथ पीपी फाड़ी लाया गया, जहां उसे एएसआई वैद्यनाथ चटर्जी को विधिवत सौंप दिया गया। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की तत्परता और सतर्कता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार पुलिस सक्रियता से कार्य करती रही, तो क्षेत्र में होने वाले छोटे-मोटे अपराधों पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14