Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

आसनसोल स्टेशन से बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  सोमवार की सुबह आसनसोल रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी कार्यालय में एक सराहनीय पहल के तहत विभिन्न समयों पर चोरी, छिनतई या गुम हुए कुल 22 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए। यह पहल जीआरपी अधिकारियों द्वारा की गई, जिनकी सक्रियता और तकनीकी सूझबूझ से यह संभव हो सका।

IMG 20250511 WA0050

जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन मोबाइल फोनों में से अधिकांश के मालिक दूसरे राज्यों के निवासी हैं। मोबाइल ट्रैकिंग तकनीक के माध्यम से इन मोबाइलों का पता लगाया गया और उन्हें संबंधित व्यक्तियों को सौंपा गया।

झारखंड के दुमका जिले के एक व्यक्ति ने बताया कि जून 2024 में वह अपनी बेटी के साथ आसनसोल स्टेशन पर उतरे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गया था। उन्होंने तुरंत जीआरपी में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा। मोबाइल फोन वापस मिलने पर उन्होंने जीआरपी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है।

IMG 20240918 WA0025

अंडाल की एक कॉलेज छात्रा ने बताया कि वह एक दिन ट्रेन में यात्रा कर रही थीं, तभी अचानक एक व्यक्ति ने उनकी सीट के पास से मोबाइल छीन लिया और भाग गया। उन्होंने भी जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को फोन वापस मिलने पर उन्होंने जीआरपी अधिकारियों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया और कहा कि यह एक भरोसा देने वाली पहल है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सम्पत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वे सतर्कता बरत रहे हैं। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि किसी भी घटना के तुरंत बाद वे नजदीकी जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

मोबाइल वापसी की यह पहल न केवल जीआरपी की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि यात्रियों में सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 6
Users Today : 1
Users Yesterday : 46