Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

कटिहार गैंग के चार सदस्य पुलिस रिमांड पर, कई मामलों में लिप्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

पांडवेश्वर :  छिनतई और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कटिहार गैंग के चार सदस्यों को अब पांडवेश्वर थाना की पुलिस ने रिमांड पर लिया है। यह कार्रवाई पहले अंडाल थाना द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद की गई है।

गौरतलब है कि बीते दिनों अंडाल स्टेशन इलाके से अंडाल थाना की पुलिस ने कटिहार, बिहार के रहने वाले चार शातिर अपराधियों—सुजीत साह, अशोक सिंह, विमल सिंह और राजू सिंह—को गिरफ्तार किया था। इन सभी को 4 अप्रैल को बंकोला क्षेत्र में ईसीएल कर्मी शिवपूजन ग्वाला के साथ हुई 45 हजार रुपये की छिनतई के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

IMG 20250511 WA0050

अब इन चारों को पांडवेश्वर थाना ने एक पुराने मामले की जांच के लिए रिमांड पर लिया है। यह मामला 27 जनवरी का है, जब दन्ना गांव निवासी शेख गुलाम नवी की बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 90 हजार रुपये की चोरी कर ली गई थी।

पांडवेश्वर पुलिस को संदेह है कि उक्त चोरी की वारदात में भी कटिहार गैंग का ही हाथ है। इसी आधार पर आरोपियों को न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कटिहार गैंग के सदस्य पेशेवर अपराधी हैं, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में आकर लगातार छिनतई, चोरी और अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। ये गैंग अक्सर रेलवे स्टेशनों, बाजार क्षेत्रों और ईसीएल के कर्मचारियों को निशाना बनाता है।

फिलहाल पांडवेश्वर पुलिस इन चारों से विस्तृत पूछताछ कर रही है ताकि अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की पुष्टि की जा सके। साथ ही, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गैंग के और सदस्य इस इलाके में सक्रिय हैं या नहीं।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस प्रशासन की सक्रियता से इस गैंग के कई आपराधिक राज खुलने की उम्मीद है। अधिकारियों का मानना है कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इस तरह के संगठित आपराधिक गिरोहों पर अब लगाम कसी जा सकेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 46