
आसनसोल : गोपालपुर की रहने वाली 36 वर्षीय संतोषी सिंह कुशवाहा, जो पिछले 14 दिनों से लापता थीं, आखिरकार पंजाब के अमृतसर में सकुशल पाई गईं। इस खबर से उनके पति प्रेम चंद कुशवाहा और परिवारजनों ने राहत की सांस ली है। प्रेम चंद अपनी पत्नी को अमृतसर से वापस लेकर गोपालपुर पहुंचे।गौरतलब है कि संतोषी सिंह अचानक लापता हो गई थीं, जिससे पूरा परिवार चिंतित हो गया था। प्रेम चंद ने आसनसोल साउथ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद उन्होंने सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों की सहायता से अपनी पत्नी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों और सूचना प्रसार का असर यह हुआ कि पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक महिला के बारे में जानकारी दी, जो संतोषी से मेल खाती थी।प्रेम चंद ने बिना समय गंवाए अपने एक मित्र के साथ अमृतसर पहुंचकर वहां पुलिस से संपर्क किया। पहचान की पुष्टि होने के बाद वे अपनी पत्नी को साथ लेकर वापस लौटे।

संतोषी मानसिक रूप से थोड़ी अस्वस्थ लग रही हैं और उन्हें यह भी याद नहीं कि वे आसनसोल से अमृतसर कैसे पहुंचीं।पति प्रेम चंद ने बताया कि समय बीतने के साथ उनकी उम्मीदें टूटती जा रही थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने आसनसोल पुलिस और पंजाब पुलिस दोनों का आभार जताया। सोमवार को वे अपनी पत्नी को लेकर साउथ थाना पहुंचेंगे, जहां वे अधिकारियों को उसकी सकुशल बरामदगी की जानकारी देंगे।इस घटना से यह भी सिद्ध हुआ कि समय पर की गई रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और पुलिस की संयुक्त सक्रियता से गुमशुदा लोगों को ढूंढना संभव हो सकता है। परिवार के तीनों बच्चे अपनी मां को वापस पाकर बेहद खुश हैं।















Users Today : 43
Users Yesterday : 14