Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

शादी समारोह से नाबालिका का अपहरण, सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा पर सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

सालानपुर :  पश्चिम बंगाल के सालानपुर थाना अंतर्गत सामडी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिका को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के दौरान अपहृत कर लिया गया। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए दुःखदायी है, बल्कि पूरे सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

झारखंड के जामताड़ा जिला स्थित कुंडहित थाना अंतर्गत नगरी गांव की निवासी नाबालिका 13 मई को अपने मामा के घर शादी समारोह में भाग लेने सामडी गांव आई थी। लेकिन 16 मई को सूचना मिली कि झारखंड के बेलडांगा गांव के दो युवक—फुचन खान और लक्ष्मीकांत खान—ने उसका अपहरण कर लिया है। इस संबंध में सालानपुर थाने में केस नंबर 80/25 दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

IMG 20250511 WA0050

पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उन्होंने आरोपित लक्ष्मीकांत को फोन किया, तो उसे गाली-गलौज और धमकियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह घटना अकेली नहीं है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में नाबालिकाओं के अपहरण की घटनाएं चिंताजनक गति से बढ़ रही हैं। जनवरी और फरवरी महीने में कुल 36 अपहरण के मामले दर्ज हुए, जिनमें 31 मामले नाबालिकाओं के हैं। सबसे अधिक मामले आसनसोल उत्तर, कुलटी और रानीगंज थानों से सामने आए हैं।

सालानपुर, रूपनारायणपुर और अन्य सीमावर्ती इलाकों में हाल के दिनों में अपहरण, फिरौती और अन्य गंभीर अपराधों की घटनाएं सामने आई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ कानून व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि सामाजिक असंतुलन का भी संकेत है।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है। परंतु स्थानीय नागरिकों का मानना है कि बिना सख्त कानून, सामूहिक जागरूकता और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाए, ऐसे अपराधों पर नियंत्रण मुश्किल है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 46