Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

सेना की बस दुर्घटनाग्रस्त, एनएच-19 पर यातायात बाधित

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

पानागढ़ : पश्चिम बंगाल के पानागढ़ स्थित धरला मोड़ के समीप सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में सेना की बस और एक लोरी आपस में टकरा गई। हादसा दोपहर लगभग 12 बजे हुआ, जब अचानक एक लोरी सड़क पर रुक गई और पीछे से आ रही सेना की बस उससे टकरा गई। बस के पीछे चल रही एक कंटेनर भी संतुलन खो बैठी और तेज गति से सेना की बस में जा भिड़ी, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।

IMG 20250511 WA0050

इस टक्कर में सेना की एक और लोरी भी चपेट में आ गई। दुर्घटना में कई जवानों को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बुदबुद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दुर्गापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सामान्य कराया।

IMG 20240918 WA0025

घटनास्थल पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने जब सेना के जवानों से हादसे के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से परहेज़ किया। सेना द्वारा फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण लोरी का अचानक रुकना और पीछे से आ रहे वाहनों का दूरी का सही पालन न करना बताया जा रहा है। यह दुर्घटना एक बार फिर यह सोचने को मजबूर करती है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहनों की अनियमित चाल और यातायात नियमों की अनदेखी किस प्रकार जानलेवा हो सकती है।

स्थानीय प्रशासन ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 3
Users Today : 30
Users Yesterday : 48