Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

हटन रोड से हटेंगी अवैध दुकानें, निगम ने दी चेतावनी, ड्रेन निर्माण कार्य से जलजमाव और जाम की समस्या होगी दूर

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  आसनसोल के व्यस्ततम हटन रोड क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और यातायात जाम से आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए आसनसोल नगर निगम ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को मेयर विधान उपाध्याय, नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी और निगम अभियंता की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

IMG 20250520 WA0086

IMG 20250511 WA0050

निरीक्षण के दौरान हटन रोड मोड़ से लेकर रंजन केबिन तक सड़क किनारे लगे अवैध दुकानों को हटाने का निर्देश दिया गया। मेयर ने दुकानदारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें बुधवार तक स्वयं से दुकान हटाने को कहा। उन्होंने हाथ जोड़कर दुकानदारों से अपील की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए वे सहयोग करें। मेयर ने चेतावनी दी कि यदि दुकानदार समय पर दुकानें नहीं हटाते हैं, तो निगम की ओर से गुरुवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी और दुकानों को तोड़ दिया जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

विधान उपाध्याय ने कहा कि हटन रोड पर हल्की बारिश के बाद भी जलजमाव की स्थिति बन जाती है जिससे बस्ती बाजार में पानी घुस जाता है और लोगों को भारी परेशानी होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु ड्रेन निर्माण कार्य शुरू किया जाना आवश्यक है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

वहीं, उन्होंने टोटो चालकों को भी निर्देश दिया कि हटन रोड मोड़ पर वाहन खड़ा न करें। उन्होंने बताया कि टोटो के लिए 13 नंबर स्थान को वैध स्टैंड के रूप में निर्धारित किया गया है। जो भी चालक आदेश की अवहेलना करेगा, उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की इस सक्रियता से स्थानीय निवासियों में उम्मीद जगी है कि अब हटन रोड क्षेत्र की दशा में सुधार होगा और आमजन को राहत मिलेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 46