Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

दुर्गापुर में तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगा लगाम, स्पीड मीटर से निगरानी शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  बेकाबू बाइक चालकों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के ट्रैफिक विभाग ने सख्त कदम उठाया है। बुधवार सुबह से दुर्गापुर ट्रैफिक गार्ड की ओर से दुर्गापुर महिला महाविद्यालय के समीप की सड़क पर स्पीड मिटर के माध्यम से वाहनों की गति की निगरानी की जा रही है।

इस अभियान का उद्देश्य दुर्गापुर की सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं और बाइक चालकों की लापरवाही को नियंत्रित करना है। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन ने इस स्थान को चुना, जहां आमतौर पर कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों और राहगीरों की भीड़ रहती है।

IMG 20250511 WA0050

अभियान के दौरान मौके पर स्वयं आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के वीजे सतिश पशुमार्थी उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक जोन 3) राजकुमार मलाकार, ट्रैफिक विभाग के ओसी संदीप सोम और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने स्पीड मिटर की सहायता से तेज रफ्तार वाहनों की पहचान की और नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस का कहना है कि यह अभियान आने वाले दिनों में शहर के अन्य व्यस्तम और दुर्घटनाप्रवण इलाकों में भी चलाया जाएगा। ट्रैफिक विभाग का मानना है कि तकनीकी उपकरणों की सहायता से सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकता है और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जा सकती है।

स्थानीय निवासियों और कॉलेज प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण बेहतर होगा और आम लोगों का चलना-फिरना अधिक सुरक्षित बनेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48