Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

देशभक्ति का जज़्बा लेकर बर्नपुर में आरपीएफ की बाइक रैली

Facebook
Twitter
WhatsApp

सैनिकों के सम्मान और एरिया डोमिनेशन को समर्पित आयोजन

IMG 20250401 WA0024

बर्नपुर :  देशभक्ति और सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर की ओर से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली न केवल क्षेत्र में आरपीएफ की उपस्थिति का अहसास कराने के लिए निकाली गई, बल्कि देश के वीर सैनिकों के सम्मान और उनके मनोबल को बढ़ाने हेतु भी समर्पित थी।

IMG 20250511 WA0050

बाइक रैली की शुरुआत आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर से हुई। सभी जवान तिरंगा झंडा हाथों में लिए भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण बना रहे थे। रैली का मार्ग स्टेशन रोड, बारी मैदान, हीरापुर थाना, बस स्टैंड, अपर रोड, त्रिवेणी मोड़ और टनल गेट होते हुए पुनः बर्नपुर पोस्ट पर समाप्त हुआ।

IMG 20240918 WA0025

इस अवसर पर आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के प्रभारी अधिकारी (ओसी) अजय कुमार गोराई ने बताया कि यह रैली तीन प्रमुख उद्देश्यों को लेकर निकाली गई थी—पहला, क्षेत्र में आरपीएफ की उपस्थिति और नियंत्रण को स्थापित करना (एरिया डोमिनेशन), दूसरा, देश के शहीद और सक्रिय सैनिकों के प्रति सम्मान और प्रेरणा व्यक्त करना, और तीसरा, हाल ही में सड़क दुर्घटना में शहीद हुए आरपीएफ पोस्ट आद्रा के एक जवान को श्रद्धांजलि देना।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

ओसी गोराई ने बताया कि एरिया डोमिनेशन एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिससे अपराधियों और असामाजिक तत्वों में भय पैदा होता है और वे क्षेत्र से दूर रहते हैं। इस रैली से आम जनता में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होती है।

IMG 20250520 WA0082

रैली में एसआई अरविंद कुमार सिंह, विनीत कुमार पांडे, राजू रंजन पाल, गौतम पॉल, रेखा कुमारी, ज्योति कुमारी, श्रीतमा सरकार, गौतम कुमार सहित कई आरपीएफ जवान शामिल हुए। यह आयोजन जनमानस में सुरक्षा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने में सफल रहा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 46