Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

जल स्वप्न योजना के पाइप चोरी से मचा हड़कंप , पुलिस पर उठे सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

सालानपुर :  राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल स्वप्न परियोजना को करारा झटका लगा है। सालानपुर प्रखंड के सिदाबाड़ी बांशकेतिया इलाके में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचई) द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु लाए गए पाइपों में से 33 पाइप शनिवार रात रहस्यमय ढंग से चोरी हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

IMG 20250603 WA0189

जानकारी के अनुसार, सालानपुर थाना अंतर्गत कल्याणेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के बांशकेतिया स्थित जल टंकी से पेयजल आपूर्ति के लिए 50 पाइप सिदाबाड़ी बांशकेतिया सड़क किनारे कतारबद्ध रखे गए थे। परंतु शनिवार की रात 11 बजे से रविवार सुबह 3 बजे के बीच 33 पाइप गायब हो गए। ये पाइप बड़े आकार के होने के कारण उन्हें उठाने और ले जाने के लिए कई लोग और एक बड़ी वाहन की आवश्यकता होती है। आश्चर्य की बात यह है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में इतनी बड़ी चोरी हो गई और किसी स्थानीय व्यक्ति को इसकी भनक तक नहीं लगी।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इलाके में रात के समय गश्ती वाहन विरले ही नजर आते हैं। आमतौर पर कल्याणेश्वरी चौकी की गाड़ी देंदुआ बराकर रोड के नकरजोड़िया चौराहे पर खड़ी रहती है। नागरिकों की चिंता इस बात को लेकर है कि क्षेत्र में न केवल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, बल्कि शराबियों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है।

IMG 20240918 WA0025

मंगलवार को पीएचई से जुड़ी निर्माण एजेंसी ‘द्वीप कंस्ट्रक्शन’ ने कल्याणेश्वरी पुलिस चौकी में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के तहत इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, अल्लादी चौराहे पर एक कार को पाइप के साथ देखा गया है। इस संदर्भ में संदीप रुद्र ने बताया कि चोरी निश्चित रूप से शनिवार रात हुई थी।

स्थानीय लोग जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14