Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

छठ श्रद्धालुओं को सौगात, मिशिरबांध में घाट निर्माण शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024
पूजा-अर्चना के साथ पार्षदों व जनप्रतिनिधियों ने की शुरुआत

जामुड़िया :  आसनसोल नगर निगम के 10 नंबर वार्ड अंतर्गत मिशिरबांध में लंबे समय से प्रतीक्षित छठ घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस शुभ अवसर पर नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि एवं युवा तृणमूल नेता प्रेमपाल सिंह, वार्ड 10 की पार्षद उषा पासवान, पार्षद प्रतिनिधि भोला पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और नारियल फोड़कर की गई, जिसके पश्चात घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

IMG 20250511 WA0050

विधायक प्रतिनिधि प्रेमपाल सिंह ने कहा कि वर्षों से मिशिरबांध में छठ घाट निर्माण की मांग उठाई जा रही थी, लेकिन विभिन्न कारणों से यह कार्य शुरू नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि यह स्थल वर्षों से छठ पूजा का प्रमुख केंद्र रहा है, और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां स्थायी घाट का निर्माण अत्यंत आवश्यक था।

IMG 20240918 WA0025

प्रेमपाल सिंह ने कहा कि अब स्थानीय लोगों की मेहनत और जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता के चलते यह कार्य संभव हो सका है। उन्होंने इस परियोजना को स्वीकृति देने और कार्य प्रारंभ करने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, जमुड़िया विधायक हरेराम सिंह और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय का आभार प्रकट किया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी और पार्षद उषा पासवान ने भी इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि छठ जैसे पावन पर्व के लिए समर्पित यह घाट श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद जताया और कहा कि अब उन्हें त्योहार के समय बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 46