Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

चेन्नई ले जाए जा रहे 25 नाबालिग बच्चों को बचाया गया

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  आसनसोल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और गैर सरकारी संगठन ‘पराजक’ की संयुक्त विशेष जांच अभियान के तहत जसीडीह-ताम्बरम एक्सप्रेस ट्रेन से 25 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित उतारा गया। सभी बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम बताई जा रही है और इन्हें झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से काम करवाने की मंशा से चेन्नई ले जाया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और एनजीओ पराजक ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन की तलाशी ली। इस दौरान संदेह के आधार पर 25 बच्चों को उतारा गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इन बच्चों को संभवतः बाल श्रम के उद्देश्य से चेन्नई ले जाया जा रहा था।

IMG 20250511 WA0050

बच्चों को जीआरपी थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके आधार कार्ड की जांच के जरिए उनकी पहचान और आयु सत्यापित की जा रही है। फिलहाल सभी बच्चों को सुरक्षित रखा गया है और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन बच्चों को कौन लोग ले जा रहे थे और इनके पीछे कौन-से दलाल या एजेंसियां सक्रिय हैं। यह भी संदेह है कि यह कोई संगठित मानव तस्करी रैकेट हो सकता है, जो झारखंड जैसे गरीब इलाकों से बच्चों को बहला-फुसलाकर या लालच देकर बड़े शहरों में ले जाकर उनसे श्रम कराता है।

IMG 20240918 WA0025

एनजीओ पराजक के सदस्यों ने बच्चों की मानसिक स्थिति की जांच कर उन्हें काउंसलिंग भी प्रदान की है। उनका कहना है कि इस प्रकार के मामलों में बच्चों को लंबे समय तक मानसिक आघात झेलना पड़ता है, जिससे उन्हें उबरने के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रेलवे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि बाल तस्करी जैसे संगीन अपराध अभी भी समाज में व्याप्त हैं और इनसे निपटने के लिए सतर्कता और सख्ती दोनों आवश्यक हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 46