Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

व्यवसायी से मारपीट पर सड़क जाम, इलाके में तनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

अंडाल :  दुर्गापुर फ़रीदपुर थाना अंतर्गत लाउदोहा मोड़ पर बुधवार को एक व्यवसायी के साथ मारपीट की घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने एकजुट होकर उखड़ा-माधाईगंज रोड को अवरुद्ध कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घटी जब लाउदोहा मोड़ पर स्थित एक दुकान में खरीदी के दौरान ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया।

IMG 20250511 WA0050

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रांगामाटी गांव निवासी एक युवक ने व्यवसायी मृत्यunjय चटर्जी की दुकान से एक शीतल पेय खरीदा। पेय पीने के बाद युवक ने बोतल को दुकान के भीतर फेंक दिया, जिससे व्यवसायी ने आपत्ति जताई। इस पर युवक ने माफी मांगने के बजाय उल्टे दुकानदार के साथ मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित व्यवसायी की ओर से जब अन्य दुकानदार और स्थानीय लोग समर्थन में आगे आए, तब आरोपी युवक मौके से भाग निकला।

IMG 20240918 WA0025

इस घटना से आक्रोशित होकर स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों ने उखड़ा-माधाईगंज रोड के लाउदोहा मोड़ पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपी युवक को मौके पर बुलाकर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए। लगभग दो घंटे तक चला यह जाम क्षेत्र में यातायात को पूरी तरह प्रभावित कर गया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

सूचना मिलते ही दुर्गापुर फ़रीदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत किया। पुलिस की मध्यस्थता से अंततः जाम समाप्त हुआ, लेकिन घटना के कारण पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

व्यवसायी मृत्यंजय चटर्जी ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कदम न उठाया गया तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 46