Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

तीन किशोर डूबे दामोदर नदी में, तलाश जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पूर्व बर्धमान : जिले के बुदबुद थाना अंतर्गत रंडीहा क्षेत्र में बुधवार को एक दुखद घटना घटी, जब दामोदर नदी में नहाने गए तीन किशोर डूब गए। यह हादसा दोपहर के समय हुआ, जब पानागढ़ कॉलोनी नंबर 2 इलाके से आए आठ दोस्त नदी के किनारे घूमने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, गर्मी से राहत पाने के लिए सात युवक नदी में उतरे थे। लेकिन नदी के गहरे पानी और तेज बहाव का अंदाजा न होने के कारण तीन युवक—सुरजीत विश्वास, जीत अधिकारी और अभिजीत गायेन (उम्र 16 से 18 वर्ष)—पानी में डूबने लगे। उनके दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, परंतु सफल नहीं हो पाए। स्थिति बिगड़ते देख आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान बुदबुद थाने की पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य में जुट गया।

IMG 20250511 WA0050

बांध के गेट बंद, राहत दल सक्रिय
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी (कांकसा) सुमन कुमार जायसवाल ने जानकारी दी कि तीन किशोर अब भी लापता हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है। पानी का बहाव कम करने के लिए रंडीहा बांध के गेट बंद कर दिए गए हैं ताकि तलाशी अभियान सुगमता से चलाया जा सके। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग को भी तत्काल सूचित कर राहत दल को मौके पर भेजा गया है।

IMG 20240918 WA0025

शोक में डूबा क्षेत्र
तीनों किशोरों के परिवारों में इस घटना के बाद कोहराम मच गया है। पानागढ़ इलाके में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोग घटना को लेकर बेहद दुखी हैं और प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यह दुखद घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि गर्मी के मौसम में जलक्रीड़ा के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48