Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

अंडाल खास काजोड़ा कोलियरी में स्क्रैप रॉड तस्करी का प्रयास

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

अंडाल :  ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के काजोड़ा क्षेत्र अंतर्गत खास काजोड़ा कोलियरी में एक कर्मचारी द्वारा स्क्रैप रॉड को टोटो पर लोड कर तस्करी करने का प्रयास पकड़ा गया। इस घटना के उजागर होते ही कोलियरी प्रबंधन में हलचल मच गई और टोटो को अंडाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि खास काजोड़ा कोलियरी के सिक्योरिटी गार्ड ने रास्ते में स्क्रैप रॉड से लदे टोटो को रोककर जांच की। टोटो में मौजूद कर्मचारी से जब पूछा गया तो उसने बताया कि वह प्रबंधक से अनुमति लेकर रॉड ले जा रहा है, लेकिन उसके पास इसका कोई लिखित प्रमाण नहीं था। इस पर सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत इस मामले की सूचना कोलियरी अभिकर्ता को दी।

IMG 20250511 WA0050

इस घटना को लेकर सीएमसी (एचएमएस) के नेता विष्णुदेव नोनियां ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोलियरी प्रबंधन में अनियमितताएं बढ़ रही हैं और वे ऐसे कार्यों को नजरअंदाज नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि इस मामले की गहन जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।

वहीं, कोलियरी अभिकर्ता एमके मिश्रा ने साफ किया कि प्रबंधक ने किसी कर्मचारी को भी स्क्रैप रॉड ले जाने की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच प्रशासनिक स्तर पर जारी है और दोषी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलियरी प्रबंधन द्वारा त्वरित जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा गार्ड द्वारा की गई सतर्कता के कारण बड़ी चोरी या अवैध तस्करी से बचा जा सका।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

यह घटना खास काजोड़ा कोलियरी में बढ़ती अनुशासनहीनता और कर्मचारियों द्वारा नियमों की अवहेलना की चिंता बढ़ा रही है। क्षेत्रीय मजदूर और कर्मचारी संगठन भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। प्रबंधन से आग्रह किया जा रहा है कि वह ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए ताकि कोलियरी का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

अधिकारियों ने आम जनता और कर्मचारियों से भी सतर्क रहने और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 46