Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

आसनसोल में 13 नंबर पार्किंग को टोटो स्टैंड बनाने का विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

IMG 20250521 WA0067

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  नगर निगम की ओर से हटन रोड पर 13 नंबर पार्किंग को टोटो स्टैंड में बदलने के फैसले के खिलाफ ऑटो चालकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। इस निर्णय के कारण नगर निगम और ऑटो चालकों के बीच विवाद गहरा गया है। मंगलवार को आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में ऑटो चालक प्रदर्शन करते हुए अपने हक की आवाज़ बुलंद की।

नगर निगम का कहना है कि हटन रोड पर बढ़ते ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए अवैध दुकानों को हटाकर टोटो वाहनों के लिए समर्पित स्टैंड बनाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से 13 नंबर पार्किंग को टोटो स्टैंड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। निगम का मानना है कि इससे जाम की समस्या पर नियंत्रण मिलेगा और यातायात सुगम होगा।

IMG 20250511 WA0050

वहीं, ऑटो चालकों का तर्क है कि 13 नंबर पार्किंग पिछले 50 वर्षों से वैध ऑटो स्टैंड के रूप में काम कर रही है। राजू अहलूवालिया ने नगर निगम के फैसले को अनुचित और अन्यायपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह उनके रोजी-रोटी पर सीधा प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम ने बिना किसी वार्ता या सहमति के यह एकतरफा फैसला लिया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ऑटो चालकों को हटाए बिना टोटो स्टैंड की व्यवस्था क्यों नहीं की गई जबकि उनके पास सभी आवश्यक परमिट हैं और वे नियमित रूप से सरकार को राजस्व भी देते हैं।

IMG 20240918 WA0025

ऑटो चालकों ने स्पष्ट किया कि यदि टोटो वाहनों के लिए अलग वैकल्पिक स्टैंड उपलब्ध कराया जाता तो वे इसका विरोध नहीं करते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी पार्किंग हटाई गई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है।

इस विवाद पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि 13 नंबर पार्किंग को टोटो स्टैंड में बदला जाएगा और यह निर्णय अंतिम है। हालांकि, उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि जो ऑटो चालक वैध रूप से वहां पार्किंग कर रहे हैं, उन्हें हटाया नहीं जाएगा। मेयर के इस बयान के बावजूद स्थानीय ऑटो चालकों में असंतोष बना हुआ है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

नगर निगम और ऑटो चालकों के बीच इस मुद्दे को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते की मांग हो रही है ताकि समस्या का स्थायी समाधान निकल सके। आसनसोल के ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम का यह प्रयास सही है या नहीं, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। फिलहाल इस विवाद की वजह से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और आगे की घटनाओं पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 46