Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

राजनीतिक रंजिश में समाजसेवी पर झूठा आरोप : दानिश अजीज

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने मंगलवार को आसनसोल के रविंद्र भवन के समीप कॉफी हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने बीते 24 मई को रेलपार क्षेत्र के बिष्टि मोहल्ला स्थित फूल बागान में हुए एक आपसी विवाद को राजनीतिक साजिश करार दिया।

दानिश अज़ीज़ ने कहा कि नियाज़ अहमद नामक युवक, जो एक समाजसेवी हैं, क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को लेकर अपनी आवाज़ उठा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही शाहनवाज़ आलम से उनकी कहासुनी हो गई। घटना के कुछ समय बाद नियाज़ अहमद के खिलाफ शाहनवाज़ आलम द्वारा आसनसोल नॉर्थ थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसे दानिश अज़ीज़ ने राजनीति से प्रेरित और झूठा बताया।

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने कहा कि अब खुद शिकायतकर्ता शाहनवाज़ आलम भी उस प्राथमिकी को वापस लेना चाहते हैं और आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने के पक्ष में हैं। लेकिन, कुछ असामाजिक और राजनीतिक तत्व इस आपसी सुलह में बाधा डाल रहे हैं, ताकि नियाज़ अहमद को बदनाम किया जा सके।

IMG 20240918 WA0025

दानिश अज़ीज़ ने आगे कहा कि नियाज़ अहमद एक जिम्मेदार नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो वर्षों से मोहल्ले की समस्याओं को उठाते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है, और रसूख न रखने वाले किसी भी आम नागरिक को झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और राजनीतिक हस्तक्षेप को समाप्त कर सच्चाई को सामने लाया जाए, ताकि निर्दोष लोगों को न्याय मिल सके। AIMIM ने इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक जनजागरण अभियान चलाने की भी बात कही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 9
Users Today : 40
Users Yesterday : 14