Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक हटाओ : निगम ने निकाली पदयात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59
आसनसोल :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को आसनसोल नगर निगम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

IMG 20250605 WA0093

पदयात्रा की शुरुआत जीटी रोड स्थित आसनसोल नर्सरी से हुई जो रविंद्र भवन तक निकाली गई। इस पदयात्रा में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, मानस दास, पर्यावरण नियंत्रण परिषद के वरिष्ठ अधिकारी, स्कूलों के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

IMG 20250511 WA0050

बच्चे पर्यावरण से जुड़े स्लोगन और चित्रों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लेते दिखाई दिए।रविंद्र भवन में पदयात्रा के उपरांत आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, वृक्षारोपण और प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान जैसे विषयों पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसे बच्चों के जीवन में शुरू से ही शामिल करना होगा ताकि वे आने वाले समय में एक जागरूक नागरिक बन सकें।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर चिंता व्यक्त करते हुए जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने पर बल दिया। इस मौके पर नगर निगम द्वारा आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को कपड़े के थैले भेंट कर प्लास्टिक के विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन “प्लास्टिक मुक्त शहर” बनाने की शपथ के साथ किया गया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48