Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल नगर निगम में भ्रष्टाचार पर टीएमसी पार्षद की सख़्त नाराज़गी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया के बाद अब पार्टी के ही पार्षद रणवीर सिंह भरारा उर्फ जीतू सिंह ने आसनसोल नगर निगम में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। 41 नंबर वार्ड से पार्षद जीतू सिंह ने कहा कि नगर निगम में व्यापक अनियमितताएँ जारी हैं, जिनकी ओर वे बार-बार बोर्ड मीटिंग में मेयर विधान उपाध्याय का ध्यान आकृष्ट करते हैं, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

उन्होंने हाल ही की बोर्ड बैठक में पार्किंग और होर्डिंग शुल्क की बकाया राशि का मुद्दा उठाया था, जो उनके अनुसार 10 करोड़ रुपये से अधिक है। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अब तक वसूली की दिशा में कोई पहल नहीं की गई।

IMG 20250511 WA0050

पार्षद ने नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य सतर्कता आयोग (सीवीसी) के नियमों के अनुसार संवेदनशील पदों पर किसी अधिकारी की तैनाती 3 वर्षों से अधिक नहीं होनी चाहिए, किंतु नगर निगम में कई अधिकारी 10 वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए हैं।

उन्होंने छह माह पूर्व उठाए गए एक अन्य मुद्दे की भी याद दिलाई, जिसमें 12 कारखानों पर 510 करोड़ रुपये का बकाया था। मेयर ने उस समय आश्वासन दिया था कि 15 दिनों में यह राशि वसूल ली जाएगी, परंतु अब तक कोई वसूली नहीं हुई है।

फुटपाथ पर अवैध निर्माण को लेकर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकारी निर्देशों को दरकिनार कर स्थायी निर्माण किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने मेयर की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से करते हुए कहा कि वे स्वयं भले ही ईमानदार हों, किंतु उनके आसपास मौजूद कुछ लोग उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने मेयर से सख़्ती बरतने की अपील की और चेताया कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें भी संगठन में किनारे कर दिया जा सकता है।

अंत में उन्होंने सुझाव दिया कि एक ही पद पर वर्षों से जमे अधिकारियों का स्थानांतरण कर अन्य बोरो में नई नियुक्तियाँ की जाएँ, जिससे निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व आए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48