Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

आसनसोल में तिरपाल व्यापारी के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  तिरपाल निर्माण एवं व्यापार से जुड़े एक बड़े कारोबारी के कई ठिकानों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। जीएसटी अधिकारियों की टीमों ने आसनसोल के हिलव्यू स्थित मुख्यालय, एथोड़ा के कार्यालय एवं साउथ धादका क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई की। इस व्यापक जांच अभियान को जीएसटी कर चोरी की आशंका के तहत अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार, साउथ धादका स्थित प्रतिष्ठान में जीएसटी अधिकारी पहुंच गए और करीब साढ़े छह घंटे तक दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल की। अधिकारी छह घंटे के बाद उक्त स्थान से बाहर निकले। दूसरी ओर, एथोड़ा में व्यापारी के कार्यालय पर भी जीएसटी टीम ने दस्तक दी और वहां भी घंटों तक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। कार्यालय में उपस्थित प्रबंधक से विभागीय अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की।सूत्रों के मुताबिक, इस छापेमारी में केवल आसनसोल ही नहीं, बल्कि दुर्गापुर जीएसटी अंचल के अधिकारी भी सक्रिय रूप से शामिल थे।

IMG 20250511 WA0050

जांच को पूरी गोपनीयता के साथ अंजाम दिया गया और मीडिया को किसी भी प्रकार की जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया गया।इस संदर्भ में जब मीडिया प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त आयुक्त (जीएसटी) आसनसोल, डीके दास से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जीएसटी के इंवेस्टिगेशन विंग की ओर से की जा रही है, इसलिए वे कोई आधिकारिक जानकारी देने में असमर्थ हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह छापेमारी कर चोरी के संदेह के आधार पर की जा रही है और विभिन्न दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय व्यापारिक समुदाय में इस छापेमारी को लेकर हलचल मच गई है। व्यापारियों ने इसे जीएसटी विभाग की सख्त निगरानी और अनुशासनात्मक कार्रवाई का संकेत माना है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी में कितनी राशि या कितनी कर चोरी के प्रमाण मिले हैं।विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कोई अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा। वहीं, व्यापारी वर्ग अब आगे की कार्रवाई की दिशा पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 8
Users Today : 39
Users Yesterday : 14