Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में समर कैंप ने बच्चों को दी नई उड़ान

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में 19 से 22 मई तक चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ भाग लिया। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना और उन्हें पढ़ाई के तनाव से राहत दिलाना था।

IMG 20240918 WA0025

समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए कई रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जैसे मिट्टी के बर्तन बनाना, हाइड्रो बैटल, स्कैवेंजर हंट, तीरंदाजी, घुड़सवारी, गायन, डांस क्लासेस और रेन डांस। इसके अलावा 3D मूवी शो का भी आयोजन हुआ, जिसने बच्चों का खूब मनोरंजन किया।

IMG 20250511 WA0050

समर कैंप के अंतिम दिन एक शानदार मैजिक शो प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न दिखे। इस अवसर पर स्कूल की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कक्षा 10 के उन विद्यार्थियों को जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, उन्हें ₹25,000 की स्कॉलरशिप, एक मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। स्कूल के चेयरमैन सचिंद्रनाथ राय ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। साथ ही कक्षा 12 के विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के श्रेष्ठ छात्रों को भी सम्मान मिला।

कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और बच्चों की मुस्कुराहटों के साथ हुआ, जिससे यह समर कैंप उनके लिए अविस्मरणीय बन गया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48