Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

डीवीसी की राख ढोने वाली गाड़ी की टक्कर से मज़दूर की मौत, मुआवजे की मांग पर हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

अंडाल :  पश्चिम बर्धमान जिले के अंडाल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 56 वर्षीय मज़दूर रूपलाल हेम्ब्रम की मौत हो गई। वह अंडाल थर्मल पावर स्टेशन (डीवीसी) में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे और रोज़ की तरह सुबह साइकिल से कार्यस्थल जा रहे थे। तभी डीवीसी के राख ढोने वाली भारी वाहन की चपेट में आकर उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना अंडाल मोड़ के समीप डीवीसी रोड पर सुबह करीब 10 बजे घटी।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रूपलाल हेम्ब्रम अंडाल गांव के माझीपाड़ा इलाके के निवासी थे। वह वर्षों से अंडाल ताप विद्युत केंद्र में अनुबंधित श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। रोज़ की तरह शुक्रवार को भी वह साइकिल लेकर काम पर निकले थे। लेकिन डीवीसी परिसर के प्रवेश द्वार के पास ही कंपनी की एक भारी राख ले जा रही वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर लिया है।

IMG 20240918 WA0025

इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने डीवीसी की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर सड़क अवरुद्ध कर राख ढोने वाले वाहनों को रोककर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिस कंपनी में वह वर्षों से काम कर रहे थे, उसी की लापरवाही से उनकी जान गई है, इसलिए उनके परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

स्थिति तनावपूर्ण होने पर प्रशासन और डीवीसी के अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर परिजनों से बातचीत की और उचित मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ और अवरोध हटाया गया।

इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। रोज़गार की तलाश में जीवन गंवाने वाले रूपलाल की मौत पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों की मांग है कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए कंपनी को और सतर्कता बरतनी चाहिए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 48