Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

बीजेपी छोड़ तृणमूल में शामिल हुए 30 परिवार, विकास को बताया कारण

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

दुर्गापुर :  दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक के गोगला पंचायत अंतर्गत रसिकडांगा गांव के 30 परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह राजनैतिक परिवर्तन शुक्रवार रात मधाईपुर स्थित तृणमूल कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक अध्यक्ष शतद्वीप घटक, गोगला क्षेत्र अध्यक्ष गौतम घोष, पंचायत प्रमुख श्यामल बागदी तथा कई अन्य स्थानीय नेता उपस्थित रहे। पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों को पार्टी का झंडा सौंपकर उनका स्वागत किया गया।

IMG 20250511 WA0050

तृणमूल में शामिल हुए बापी बागदी और बिजन बागदी ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में कार्य किया, लेकिन उन्हें न तो कभी कोई सम्मान मिला और न ही विकास के किसी कार्य में भागीदारी का अवसर। उन्होंने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि भाजपा का इस क्षेत्र के विकास में कोई उल्लेखनीय योगदान नहीं रहा है, जिसके चलते उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने का निर्णय लिया।

गौतम घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह केवल चुनावों के समय नहीं, बल्कि वर्ष भर जनता के साथ रहती है और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों का तृणमूल में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि लोग विकास के लिए सही विकल्प को चुन रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

ब्लॉक अध्यक्ष शतद्वीप घटक ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी का दरवाजा हमेशा उन लोगों के लिए खुला है जो समाज और क्षेत्र के हित में कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि तृणमूल की टीम इन नए साथियों के जुड़ने से और अधिक मजबूत होगी तथा क्षेत्र में संगठनात्मक कार्य और प्रभावशाली होंगे।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

इस सामूहिक दल-बदल को तृणमूल कांग्रेस ने जनता के बढ़ते विश्वास और पार्टी की विकासोन्मुखी नीति की जीत बताया। वहीं भाजपा की ओर से इस विषय पर कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम आगामी पंचायत चुनावों से पहले तृणमूल के पक्ष में जनसमर्थन को और मजबूत कर सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 14