Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

प्रेम या प्रतिशोध? देव ज्योति हत्याकांड से दहला नियामतपुर

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

जामुड़िया/नियामतपुर :  निघा निवासी देव ज्योति सिंह की रहस्यमयी हालात में हुई हत्या ने समूचे क्षेत्र को सन्न और आक्रोशित कर दिया है। नियामतपुर फाड़ी थाना अंतर्गत सीतारामपुर रोड और एथोड़ा रोड के बीच, सड़क किनारे देव ज्योति की खून से सनी लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सुनसान सन्नाटा पसर गया है।

IMG 20250608 WA0013

देव ज्योति हाल ही में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और उन्हें प्रमोशन भी प्राप्त हुआ था। परिजनों और परिचितों के अनुसार, वह एक सौम्य, मिलनसार और मेहनती युवक थे, जिनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

IMG 20250511 WA0050

हालांकि, परिजनों ने इस घटना को साधारण दुर्घटना नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित हत्या करार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि यह एक साजिश है, जिसमें संभवतः पुराने सहपाठियों या परिचितों की भूमिका हो सकती है।

घटना के बाद यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि इसके पीछे प्रेम प्रसंग या विश्वासघात जैसी निजी रंजिश हो सकती है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देव ज्योति का एक युवती से संबंध था, जिससे कुछ लोगों को आपत्ति थी। हालांकि, पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।

घटना के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। सबसे पहले जामुड़िया के तृणमूल विधायक हरेराम सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया और कहा, “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

इसके पश्चात बीजेपी की आसनसोल दक्षिण विधायक अग्निमित्रा पाल ने मृतक के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो रविवार को नियामतपुर थाना क्षेत्र में सड़क जाम आंदोलन होगा।

IMG 20240918 WA0025

वहीं पुलिस प्रशासन ने कहा है कि वह हर संभावित दिशा में जांच कर रहा है, और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड, और स्थानीय लोगों से पूछताछ के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे मृतक के परिजन और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश और असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों ने शीघ्र न्याय और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

देव ज्योति सिंह की असामयिक और रहस्यमयी मौत ने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे इलाके को अनिश्चितता और भय के वातावरण में धकेल दिया है। अब सबकी नजरें पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 6
Users Today : 37
Users Yesterday : 14