Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

टक्कर मार भागी टीएमसी स्टिकर लगी कार, भीड़ ने घेरा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल : रविवार की दोपहर जुबली मोड़ इलाके में एक तेज रफ्तार कार द्वारा स्कूटी सवार को टक्कर मारकर भागने की कोशिश के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सेनरेल ब्रिज के पास कार को पकड़ लिया। उक्त कार पर “तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ, पुरुलिया” लिखा एक स्टिकर चिपका हुआ था, जिसे देखकर लोगों का आक्रोश और अधिक बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने जोरदार टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से तेजी से भागने की कोशिश की, परंतु स्थानीय युवकों ने उसका पीछा कर उसे रोक लिया।

कार को रोकने के बाद भीड़ ने उसे घेर लिया और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। इस बीच, ड्राइवर किसी तरह मौके से फरार हो गया, जिसे पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने आरोप लगाया कि यही गाड़ी पूर्व में कुमारपुर इलाके में भी एक सड़क दुर्घटना में शामिल रह चुकी है, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, क्योंकि गाड़ी पर राजनीतिक संगठन का स्टिकर लगा होने के कारण मामले को दबा दिया गया था।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय निवासियों ने इस बार सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर कानून की अनदेखी अब सहन नहीं की जाएगी। एक युवक ने कहा, “हर बार नेता का नाम और पार्टी का स्टिकर दिखाकर बच जाते हैं, लेकिन अब हम चुप नहीं रहेंगे।”

घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल उत्तर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तोड़ी गई गाड़ी को जब्त कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी का पंजीयन नंबर ट्रैक किया जा रहा है और मालिक की पहचान की प्रक्रिया चालू है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि टीएमसी हिंदी प्रकोष्ठ का जो स्टिकर वाहन पर चिपका था वह वास्तविक है अथवा डराने और प्रभाव जमाने हेतु लगाया गया था।

 

IMG 20240918 WA0025

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द दोषी व्यक्ति की गिरफ्तारी और उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे विरोध स्वरूप सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने मांग की है कि राजनीतिक पहचान के नाम पर कानून तोड़ने वाले व्यक्तियों को बख्शा न जाए।

यह घटना केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं रही, बल्कि सत्ता के संरक्षण में बढ़ते विधि उल्लंघनों के विरुद्ध आमजन की चेतना और प्रतिरोध का प्रतीक बन चुकी है। पुलिस की निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग अब क्षेत्रीय जनता की सामूहिक आवाज बन चुकी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 7
Users Today : 38
Users Yesterday : 14