Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

राजनीतिक विरोध के बीच पांडवेश्वर में दिखी सद्भाव की मिसाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

पांडवेश्वर :  पश्चिम बर्धमान जिले के पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को एक अनोखी राजनीतिक तस्वीर देखने को मिली, जिसने लोगों को चौंका दिया। पांडवेश्वर के बांकोला कोलियरी स्थित इंदिरा चौक पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सभा और जुलुस के दौरान तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों को गर्मी से राहत देने के लिए गुड़, बताशा, जल और शरबत वितरित किया।

जहां एक ओर इस व्यवहार को कुछ लोगों ने राजनीतिक सौजन्यता और मानवता का उदाहरण माना, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस पहल को सकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने इसपर तीखा प्रहार किया।

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने कहा कि “सिर्फ गुड़-बताशा और शरबत पिलाकर विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती अपने चार साल के पाप नहीं धो सकते।” उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल शासनकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए, पार्टी दफ्तर को नुकसान पहुंचाया गया और विरोधियों की आजीविका छीन ली गई।

IMG 20240918 WA0025

जितेंद्र तिवारी ने यह भी तंज कसा कि इस ‘सद्भावना’ सेवा के पीछे जो धन लगा, वह अवैध कोयला, लोहा और बालू के व्यापार से अर्जित हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को इस तरह की मिठास से बहकाया नहीं जा सकता, और तृणमूल विधायक को अपने कार्यों का जवाब देना होगा।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

यह सभा कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सीमित संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें भाजपा नेता चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय सहित अन्य नेता मौजूद थे। इस सभा की अगुवाई स्वयं जितेंद्र तिवारी ने की।

इस पूरी घटना ने जहां पांडवेश्वर की जनता को एक दुर्लभ राजनीतिक सद्भाव का दृश्य दिखाया, वहीं इससे उपजे आरोप-प्रत्यारोप ने आगामी दिनों में क्षेत्र की राजनीति को और गरमाने के संकेत दे दिए हैं। फिलहाल क्षेत्र में इस सौजन्य और बयानबाज़ी दोनों की खूब चर्चा हो रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 14