Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल वार्ड 44 में नए कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 44 स्थित एन.एस. रोड के नतूनहाट क्लब परिसर में नौ लाख रुपये की लागत से निर्मित नए कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन आज भव्य समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने हॉल का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति एवं राजनीतिक नेता मौजूद रहे।

समारोह में विशिष्ट समाजसेवी नथमल शर्मा, बिनोद गुप्ता, टीएमसी नेता मुकेश शर्मा, बिमल जालान, गोपाल विजयवर्गीय, शाहिद परवेज, मोहम्मद पुतुल सहित स्थानीय निवासियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने नवनिर्मित कम्युनिटी हॉल को क्षेत्र के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास के लिए एक अहम पहल बताया।

IMG 20250511 WA0050

इस नए कम्युनिटी हॉल का निर्माण क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। यह हॉल स्थानीय लोगों को विविध प्रकार के कार्यक्रम, बैठकें, सांस्कृतिक आयोजन और सामाजिक कार्यों के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराएगा। वार्ड के निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की एकता और विकास को बल मिलेगा।

चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने उद्घाटन के दौरान कहा, “यह कम्युनिटी हॉल वार्ड 44 के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सुविधा है। हमारा प्रयास है कि आसनसोल के हर वार्ड में इस तरह की सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इससे न केवल स्थानीय लोगों को अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच मिलेगा, बल्कि सामाजिक समरसता भी मजबूत होगी।”

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जनता की भलाई और विकास के लिए ऐसे प्रोजेक्ट लगातार लागू किए जाएंगे ताकि सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। अमरनाथ चटर्जी ने उपस्थित लोगों से भी क्षेत्र की समस्याओं को साझा कर समाधान के लिए सहयोग देने का आह्वान किया।

समारोह के अंत में क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों ने नए हॉल के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे क्षेत्र की समृद्धि एवं विकास का प्रतीक बताया। इस हॉल का उपयोग विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक समारोहों, बैठकाओं तथा अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों के बीच सौहार्द और सहयोग की भावना प्रबल होगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 8 0
Users Today : 27
Users Yesterday : 48