Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

मोटरसाइकिल चोरी मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार, तीन बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बाराबनी :  बाराबनी थाना की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शेख करीम बताया गया है, जो सालनपुर थाना अंतर्गत बनजेमारी इलाके का निवासी है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में राहत की सांस ली जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व अमडीहा मोड़ से एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई थी। इस मामले की जांच में पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की। फुटेज में संदेहास्पद गतिविधियां नजर आने के बाद पुलिस ने आरोपी शेख करीम को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली।

IMG 20250511 WA0050

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बाराबनी थाना परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें एसीपी हीरापुर इस्पिता दत्ता और थाना प्रभारी दिब्येंदु मुखर्जी उपस्थित थे। एसीपी इस्पिता दत्ता ने बताया कि इस मामले में दो और आरोपी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चला रही है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने यह भी कहा कि चोरी की वारदातों पर कड़ी नजर रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। बाराबनी पुलिस की तत्परता और जांच की मुस्तैदी से यह मामला सुलझाया जा सका है, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 3
Users Today : 34
Users Yesterday : 14