Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

शराब-जुए का विरोध कर रहे व्यक्ति की कार जलाई, तनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित कोक ओवन थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 1 के महानंदा पल्ली इलाके में बीती रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। असामाजिक गतिविधियों का विरोध करने पर उपद्रवियों ने एक स्थानीय नागरिक की चारपहिया गाड़ी में आग लगा दी। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है और पीड़ित परिवार भय के साये में जी रहा है।

घटना सोमवार रात लगभग 11 बजे की है। स्थानीय निवासी सुबीर सरकार के घर के पीछे स्थित एक पार्क में प्रतिदिन रात होते ही शराब पीने और जुआ खेलने जैसी गतिविधियां होती थीं। स्थानीय लोग इस स्थिति से लंबे समय से परेशान थे। सोमवार को जब सुबीर बाबू घर लौट रहे थे, तब उन्होंने इन गतिविधियों का विरोध किया और कोक ओवन थाना को इसकी सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, परंतु आरोपियों को रोकने या गिरफ्तार करने के बजाय उन्हें जाने दिया। आरोप है कि जाते-जाते उपद्रवियों ने सुबीर सरकार को खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी।

IMG 20250511 WA0050

पुलिस के रवैये से उपद्रवियों का मनोबल और बढ़ गया। रात करीब डेढ़ बजे सुबीर बाबू की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि उनके घर के सामने खड़ी कार धू-धू कर जल रही है। आनन-फानन में पुलिस को दोबारा सूचना दी गई। दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार को तो नहीं बचाया जा सका, लेकिन समय रहते आग घर तक नहीं पहुंची, वरना गैस सिलेंडर सहित पूरी रसोई चपेट में आ सकती थी।

कोक ओवन थाना पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। घटना के बाद से महानंदा पल्ली में भारी तनाव है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्त की तलाश जारी है और घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सुबीर सरकार, जो कथित तौर पर एक बंगाली सामाजिक संगठन से जुड़े हैं, ने मीडिया से कहा, “हम पूरी तरह दहशत में हैं। अगर आग घर तक पहुंच जाती, तो जान-माल का भारी नुकसान होता।”

IMG 20240918 WA0025

घटना ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है। भाजपा के जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने कहा, “तृणमूल सरकार युवाओं को शराब और अपराध में धकेल रही है। जो विरोध करता है, उसके साथ ऐसा होता है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

वहीं तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षद शिपुल साहा ने कहा, “यह अपराध निंदनीय है, लेकिन भाजपा बयानबाजी कर रही है। प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

फिलहाल स्थानीय लोगों की मांग है कि पार्क में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से लगाम कसी जाए, ताकि ऐसा दोबारा न हो।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 7 9
Users Today : 26
Users Yesterday : 48