Breaking News
दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव

मामूली विवाद ने पकड़ा उग्र रूप, कार में तोड़फोड़

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कुल्टी :  आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर के कुलतोरा इलाके में दो पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद ने बीते रात हिंसक रूप धारण कर लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा बाहर से लोगों को बुलाकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुलतोरा क्षेत्र में किसी पारिवारिक या आपसी मुद्दे को लेकर दो पड़ोसियों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस तेज हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के व्यक्ति ने आसनसोल से अपने कुछ परिचितों को बुलाया और उनके साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर हमला किया।

IMG 20250511 WA0050

देखते ही देखते मामला उग्र हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई और इसी दौरान एक कार में जमकर तोड़फोड़ की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमले के दौरान लोहे की रॉड और डंडों का इस्तेमाल किया गया। कार की खिड़कियां और शीशे पूरी तरह तोड़ दिए गए।

घटना की सूचना पाकर कुल्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद व्यक्तिगत स्तर पर शुरू हुआ था, लेकिन जल्द ही यह सामूहिक रूप ले बैठा।

IMG 20240918 WA0025

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। कुल्टी थाना प्रभारी ने कहा कि दोषियों की पहचान की जा रही है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 9
Users Today : 20
Users Yesterday : 14