Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

मदिरापान कर गाली देने पर सिर पर रॉड मारकर हत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

दुर्गापुर : पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित भगत पल्ली इलाके में एक नशे में धुत व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते एक युवक की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति ने आरोपी को गाली-गलौज करने से रोका था, जिस पर वह बुरी तरह भड़क गया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में चूर होकर इलाके में गाली-गलौज कर रहा था। जब मृतक ने उसका विरोध किया और शांत रहने को कहा, तब आरोपी ने पास रखी लोहे की रॉड से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

IMG 20240918 WA0025

इधर, हत्या करने के बाद आरोपी स्वयं को बचा नहीं सका और स्वेच्छा से काकवेवन थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।काकवेवन थाना पुलिस ने आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में प्रस्तुत किया और सात दिन की पुलिस हिरासत की मांग की।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुलिस के अनुसार, हत्या में प्रयुक्त रॉड को बरामद कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।स्थानीय लोग इस नृशंस हत्या से स्तब्ध हैं और आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 3
Users Today : 44
Users Yesterday : 14