
बर्नपुर : बर्नपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर की ओर से चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान चार व्यक्तियों को रेलवे अधिनियम के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम आकाश शर्मा, दिवाकर मिश्रा, सतवंत सिंह और बिप्लब नंदी हैं।जानकारी के अनुसार, आरपीएफ अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने बर्नपुर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों में छापेमारी की। इस दौरान चारों व्यक्तियों को रेलवे नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया।

जांच में उनके विरुद्ध दोष प्रमाणित होने पर उन्हें रेलवे अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।चारों आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है —आकाश शर्मा के विरुद्ध सी3सी 273/2025 यू/एस-156 रेलवे अधिनियम,दिवाकर मिश्रा के विरुद्ध सी3सी 274/2025 यू/एस-162 रेलवे अधिनियम,सतवंत सिंह के विरुद्ध सी3सी 275/2025 यू/एस-156 रेलवे अधिनियम,बिप्लब नंदी के विरुद्ध सी3सी 276/2025 यू/एस-145(बी) रेलवे अधिनियम।आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे छापेमारी अभियान चलाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि रेलवे अधिनियम के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि ट्रेनों में सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित हो सके। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें।















Users Today : 43
Users Yesterday : 14