Breaking News
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

आसनसोल कोर्ट में 13 जून तक वकीलों का सिजवर्क रहेगा जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल  :  आसनसोल जिला बार एसोसिएशन ने लगातार बढ़ती गर्मी और तपती धूप को देखते हुए अधिवक्ताओं की सुविधा हेतु 13 जून तक सिजवर्क (काम न करने की छूट) जारी रखने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत अधिवक्ताओं को कोर्ट परिसर में उपस्थिति से राहत मिलेगी, जिससे उन्हें गर्मी से होने वाली असुविधा से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

बार एसोसिएशन द्वारा यह फैसला अधिवक्ताओं की शारीरिक सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 14 जून को दूसरा शनिवार और 15 जून को रविवार होने के कारण वैसे भी अदालतें बंद रहेंगी। ऐसे में 13 जून तक सिजवर्क के निर्णय से अधिवक्ताओं को एक प्रकार की लंबी राहत मिल जाएगी।

IMG 20250511 WA0050

जिला बार एसोसिएशन ने यह निर्णय शहर में लगातार बढ़ रही उमस और लू जैसे हालातों को देखते हुए लिया है। अधिवक्ताओं ने बताया कि कोर्ट परिसर में मौजूदगी के दौरान अत्यधिक गर्मी से उन्हें शारीरिक अस्वस्थता, चक्कर, थकावट और निर्जलीकरण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह कदम अत्यंत सराहनीय है।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी भीषण गर्मी के दौरान इसी तरह अधिवक्ताओं को सिजवर्क की सुविधा दी गई थी, जिसे पूरे वकालत समाज ने सकारात्मक रूप से लिया था। इस बार भी वही परंपरा दोहराई जा रही है। अधिवक्ताओं के अनुसार अदालत परिसर में अक्सर कूलिंग या गर्मी से बचाव के पर्याप्त उपाय नहीं होते, जिस कारण वे लंबे समय तक वहां रुकने में असहज महसूस करते हैं।

IMG 20240918 WA0025

बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि 16 जून, सोमवार से अधिवक्ता पुनः नियमित रूप से अदालत में उपस्थित होंगे और सभी न्यायिक कार्यों को पूर्ववत प्रारंभ किया जाएगा।

वहीं आम नागरिकों, मुवक्किलों और न्याय चाहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे 16 जून के बाद ही अधिवक्ताओं से मिलने या मामले की जानकारी लेने हेतु अदालत परिसर आएं।

इस निर्णय से जहां अधिवक्ताओं को राहत मिलेगी, वहीं यह कदम स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत सकारात्मक माना जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 2
Users Today : 13
Users Yesterday : 14