Breaking News
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

दुर्गापुर में होगा राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय गोल्डन आइकॉन सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता शहर की प्रतिष्ठित फैशन संस्था लेडी फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश की नामचीन हस्तियां बतौर निर्णायक एवं विशेष अतिथि शामिल होंगी।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में टॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री देवोलीना दत्ता, अभिनेता जॉन भट्टाचार्य, स्पेन की चर्चित मॉडल अग्ली लेडी पेरेज, कोलकाता की चंदना जाना, शुवो घोष सहित अन्य जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

शुक्रवार को दुर्गापुर के एक निजी होटल में प्रतियोगिता का पोस्टर और थीम सॉन्ग सार्वजनिक रूप से जारी किया गया। इस मौके पर संस्था की संस्थापक व प्रमुख पारोमी गोस्वामी उपस्थित थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सौंदर्य प्रतियोगिताओं में खिताब जीते हैं। अब वे अपने अनुभवों से नई प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर रहीं हैं।

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब तक विभिन्न श्रेणियों में 105 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें मुंबई, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता कुल सात श्रेणियों में आयोजित होगी, जिसमें बच्चों के लिए अलग-अलग श्रेणियां भी शामिल हैं।

IMG 20240918 WA0025

इस अवसर पर एक नई फैशन पत्रिका का कवर पृष्ठ भी जारी किया गया, जिसे पारोमी गोस्वामी शीघ्र प्रकाशित करेंगी। यह प्रतियोगिता न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि दुर्गापुर को फैशन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान भी दिलाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 2
Users Today : 13
Users Yesterday : 14