Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

बिना ड्राइवर चल पड़ा बालू ट्रक, पेट्रोल पंप में घुसा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अंडाल :  शनिवार की सुबह अंडाल के पदाशकोल इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली और संभावित रूप से भयावह दुर्घटना टल गई। पद्मावती मंदिर के सामने खड़ा ईसीएल का एक खाली ट्रक अचानक अपने-आप चल पड़ा और बगल में स्थित एक मिनी पेट्रोल पंप में घुस गया। ट्रक के सामने कई बाइक और एक साइकिल थी, जो उसकी चपेट में आ गईं और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन हादसे के बाद से ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह ट्रक बालू ढोने का कार्य करता है, हालांकि हादसे के समय उसमें बालू लदा नहीं था।

IMG 20250511 WA0050

मिनी पेट्रोल पंप में काम करने वाले त्रिपुरारी पासवान ने बताया, “मैं उस समय दुकान के अंदर था, तभी अचानक देखा कि ट्रक खुद-ब-खुद चल पड़ा और सीधे हमारी दुकान की ओर बढ़ता चला आया। ट्रक के आगे खड़ी बाइकों और एक लॉटरी विक्रेता की साइकिल को उसने पूरी तरह कुचल दिया।”

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक को ढलान पर खड़ा किया गया था, लेकिन इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाया गया था। आशंका है कि चालक ने वाहन को न्यूट्रल मोड में छोड़ दिया था और स्वयं बाहर निकल गया। ढलान और गुरुत्वाकर्षण बल के चलते वाहन अपने आप चल पड़ा और पेट्रोल पंप से जा टकराया।

पेट्रोल पंप में उस समय लगभग 150 लीटर ईंधन मौजूद था, ऐसे में लोगों का कहना है कि अगर ट्रक सीधा टैंक तक पहुंच जाता और कोई चिंगारी उत्पन्न हो जाती, तो यह एक बड़े विस्फोट में तब्दील हो सकता था।

IMG 20240918 WA0025

घटना की सूचना मिलते ही अंडाल थाने के अंतर्गत बनबहाल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची, और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद ट्रक को जब्त कर लिया है, साथ ही फरार चालक की तलाश की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने घटना को लेकर ईसीएल प्रशासन और ट्रक ऑपरेटरों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। लोगों की मांग है कि ऐसे भारी वाहनों को जनविहीन स्थानों पर सावधानीपूर्वक खड़ा किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पद्मावती मंदिर और पेट्रोल पंप क्षेत्र के आसपास फिलहाल सामान्य स्थिति बहाल हो गई है, लेकिन स्थानीय लोग अब भी भयभीत हैं कि यदि यह ट्रक दुकान में और गहराई तक घुस जाता तो क्या होता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 14