Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

दोस्त पर कनपटी में बंदूक तानने और गोली चलाने का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  रानीगंज थाना अंतर्गत रविवार को रुपये के लेन-देन को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें गोली चलने का गंभीर आरोप लगाया गया है। नियामतपुर विष्णु विहार निवासी सौरभ बाउरी ने अपने पुराने साथी चंदन और उसके सहयोगियों पर जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराई है।

सौरभ बाउरी ने पुलिस को बताया कि वह और चंदन मनी ट्रांसफर से संबंधित कारोबार से जुड़े थे और पूर्व में चंदन के खाते में लगभग 10 लाख रुपये जमा किए गए थे। इसी संबंध में रविवार दोपहर लगभग 2 बजे सौरभ ने चंदन और उसके साथियों को रानीगंज में एक बातचीत के लिए आमंत्रित किया था।

सौरभ के अनुसार, बातचीत के दौरान आपसी बहस इतनी बढ़ गई कि चंदन ने अपनी पिस्तौल निकाली और उसकी कनपटी पर तान दी। आरोप है कि चंदन ने गोली चलाई जिससे सौरभ के हाथ में चोट लगी। घटना के दौरान सौरभ की कार को भी कथित रूप से रोक लिया गया था, जिससे वे भाग नहीं सके।

IMG 20250511 WA0050

सौरभ ने चंदन के साथियों – लिछु, टोटोन, समसुद्दीन, बेलु उर्फ अमित, किरितबास तथा अन्य अज्ञात लोगों पर भी हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर सौरभ ने रानीगंज थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत सौंपी है और हमलावरों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रानीगंज पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस द्वारा अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच तेज कर दी गई है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गंभीर चर्चा का माहौल बन गया है और लोग भयभीत हैं कि शहर में रुपये के लेन-देन को लेकर इस तरह की हिंसक वारदातें होने लगी हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सभी संदिग्धों को चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना ने रानीगंज के शांत माहौल में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 9 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 14