Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन परिचालन सेवाओं में वृद्धि की

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल : देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रावणी मेला देश भर में भगवान शिव भक्तों के लिए प्रमुख आकर्षण में से एक है। इस शुभ अवसर पर असंख्य तीर्थ यात्राी देवघर और सुल्तानगंज क्षेत्र में आते हैं और वे वहां पहुंचने के लिए सबसे सुरक्षित और त्वरित परिवहन के साधन के रूप में रेलवे मार्ग को प्राथमिकता देते हैं। तदनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान नामित दिनों में सुल्तानगंज स्टेशन पर पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।

IMG 20250511 WA0050

स्पेशल ट्रेन: 03442/03441 जमालपुर – देवघर – जमालपुर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल प्रत्येक रविवार को 13.07.2025 और 10.08.2025 के बीच (प्रत्येक 05 ट्रिप) चलेगी। 03442 जमालपुर – देवघर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल जमालपुर से 05:10 बजे खुलकर उसी दिन 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी तथा 03441 देवघर – जमालपुर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल देवघर से 15:45 बजे खुलकर उसी दिन 22:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी।03444/03443

IMG 20240918 WA0025

देवघर – गोड्डा – देवघर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल 13.07.2025 और 10.08.2025 के बीच (प्रत्येक 05 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को चलेगी। 03444 देवघर – गोड्डा श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल देवघर से 10:45 बजे रवाना होकर उसी दिन 12:40 बजे गोड्डा पहुंचेगी तथा 03443 गोड्डा – देवघर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल गोड्डा से 13:15 बजे रवाना होकर उसी दिन 15:05 बजे देवघर पहुंचेगी।ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव: निम्नलिखित ट्रेनें मेला के दौरान नामित दिनों में सुल्तानगंज स्टेशन पर दो (02) मिनट का ठहराव प्रदान करेंगी:• 12253 यशवंतपुर-भागलपुर साप्ताहिक अंग एक्सप्रेस 08:04 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।• 12254 भागलपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक अंग एक्सप्रेस 14:08 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 14